Next Story
Newszop

Offbeat: मरने के बाद कहाँ जाती है आत्माएं? जानें क्या कहता है विज्ञान और धर्म

Send Push

PC: newsnationtv

आत्मा होती है या नहीं इस बारे में लंबे समय से बहस चलती आई है? बहुत लोग आत्मा के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं; और अगर आत्मा होती है तो मरने के बाद कहां जाती है? इस सवाल के जवाब में अलग-अलग विचारधाराओं और मान्यताओं में विविधता दिखाई देती है। कोई धार्मिक दृष्टिकोण से इसे समझाता है, तो कोई वैज्ञानिक आधार पर। 

धार्मिक मान्यता क्या कहती है?
हिंदू धर्म के अनुसार, जब किसी की मृत्यु होती है तो उसका शरीर नष्ट होता है आत्मा नहीं। आत्मा अमर है। शरीर नश्वर है, लेकिन आत्मा पुनर्जन्म के चक्र से गुजरती है। कर्म के आधार पर आत्मा को नया जीवन मिलता है या वह मोक्ष को प्राप्त कर लेती है।  गरुड़ पुराण के अनुसार मृत्यु के बाद आत्मा यमलोक की यात्रा करती है, जहाँ उसे अपने कर्मों के आधार पर फल मिलता है। 

इस्लाम में मौत के बाद आत्मा को ‘बरज़ख’ नामक एक मध्यवर्ती स्थान पर रखा जाता है, जहाँ वह कयामत तक रहती है, इसके बाद उसे जन्नत या जहन्नम में भेज दिया जाता है। 

वहीं ईसाई धर्म के अनुसार, मृत्यु के बाद आत्मा सीधे ईश्वर के न्यायालय में पहुंचती है और फिर उसे स्वर्ग या नर्क भेजा जाता है। 

आत्माओं को लेकर साइंस क्या है सीन? 
विज्ञान के पास फिलहाल आत्मा के अस्तित्व का ऐसा कोई खास प्रमाण नहीं है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार मौत के बाद व्यक्ति के मस्तिष्क की गतिविधि बंद हो जाती है, जिससे चेतना समाप्त हो जाती है। आत्मा को एक धार्मिक या दार्शनिक धारणा के रूप में देखा जाता है, न कि वैज्ञानिक तथ्य के रूप में.

लोक मान्यताएं और अनुभव
ग्रामीण भारत और पहाड़ी इलाकों में रहने वालों के अनुसार आत्माएं आसपास भटकती हैं, विशेष रूप से उन लोगों की जो अचानक या अप्राकृतिक तरीके से मरे हों। कुछ लोग दावा करते हैं कि उन्होंने आत्माओं की उपस्थिति महसूस की है या उन्हें सपनों में देखा है। मृत्यु के बाद आत्मा कहाँ जाती है, इस सवाल का कोई निश्चित उत्तर नहीं है। यह विज्ञान, आस्था और व्यक्तिगत अनुभवों के बीच अधर में है। शायद यह मानव अस्तित्व के सबसे बड़े रहस्यों में से एक है - जो आने वाली पीढ़ियों के लिए जिज्ञासा और बहस का विषय बना रहेगा।

Loving Newspoint? Download the app now